Sunday, April 5
Spread the love

राजस्थान की सियासत अब केवल चौपालों, रैलियों और विधानसभा के गलियारों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका एक बड़ा हिस्सा ‘डिजिटल स्क्रीन’ पर शिफ्ट हो चुका है। राजस्थान में भाजपा ने सोशल मीडिया के सबसे बड़े मंच फेसबुक पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने कांग्रेस को मीलों पीछे छोड़ दिया है।

राजस्थान की राजनीति में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के बाद अब ‘डिजिटल इंजीनियरिंग’ का दौर है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने डिजिटल दुनिया में अपनी बादशाहत कायम करते हुए फेसबुक पर 3 मिलियन (30 लाख) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ ही भाजपा ने सोशल मीडिया की दौड़ में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर ‘डबल’ से भी ज्यादा की बढ़त बना ली है। भाजपा ने इसे अपनी विचारधारा और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का ‘अटूट विश्वास’ करार दिया है।

3 Million Strong’… भाजपा ने जताया जनता का आभार

प्रदेश भाजपा के आधिकारिक फेसबुक पेज ने जैसे ही 30 लाख का आंकड़ा छुआ, संगठन में जश्न का माहौल छा गया। भाजपा ने अपनी पोस्ट में लिखा:”3 Million Strong – आपका विश्वास, हमारी शक्ति। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि आप सभी के अटूट विश्वास और सहभागिता का प्रतीक है। आपके सहयोग से ही हम जन-जन तक संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में सफल हो पा रहे हैं।”

भाजपा ने इस सफलता का श्रेय अपने जमीनी कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया टीम और राजस्थान की जनता को दिया है।

कांग्रेस वर्सेज भाजपा: ‘डिजिटल रेस’ में पिछड़ा ‘हाथ’

अगर राजस्थान की दो मुख्य पार्टियों की तुलना करें, तो फेसबुक के मैदान में भाजपा, कांग्रेस से लगभग 2 मिलियन (20 लाख) फॉलोअर्स आगे चल रही है।

आंकड़ों से साफ है कि डिजिटल पहुंच के मामले में कांग्रेस फिलहाल भाजपा के मुकाबले काफी पीछे खड़ी है। हालांकि, कांग्रेस लगातार ‘वार-पलटवार’ में सक्रिय है, लेकिन ‘फॉलोअर बेस’ के मामले में उसे कड़ी मशक्कत करनी होगी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version