Sunday, April 5
Spread the love

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अपना एक स्थाई ठिकाना होगा। मुख्यमंत्री बनने के सवा दो साल से अधिक समय के बाद, पार्टी मुख्यालय में उनके लिए एक विशेष कक्ष आरक्षित किया गया है, जिसकी चर्चा पूरे गलियारे में हो रही है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सरदार पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अपना एक आधिकारिक कक्ष तैयार हो गया है। मुख्यालय के ‘कमरा नंबर-5’ के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की पट्टिका लगा दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के लगभग ढाई साल (दिसंबर 2023 से अब तक) के लंबे अंतराल के बाद पार्टी कार्यालय में सीएम के लिए यह व्यवस्था की गई है।

कमरा नंबर-5: वसुंधरा राजे की विरासत से भजनलाल के दौर तक

भाजपा मुख्यालय का यह कमरा नंबर-5 हमेशा से ‘पावर सेंटर’ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब सत्ता में थीं या संगठन में सक्रिय थीं, तब इसी कक्ष का उपयोग किया करती थीं। लंबे समय तक यह कक्ष उन्हीं के नाम से पहचाना जाता था। अब इस कक्ष का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए आरक्षित होना, पार्टी के भीतर बदलते समीकरणों और नई व्यवस्था का संकेत माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात का नया केंद्र

मुख्यमंत्री का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता है, लेकिन संगठन के व्यक्ति होने के नाते भजनलाल शर्मा अक्सर भाजपा मुख्यालय आते रहते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version