Cabinet Meeting: राजस्थान कैबिनेट ने ‘जन विश्वास अध्यादेश 2025’ को मंजूरी देते हुए छोटे तकनीकी उल्लंघनों में कारावास की सजा खत्म कर केवल जुर्माना रखने का फैसला किया। किशनगढ़ एयरपोर्ट विस्तार, अनुकंपा नियुक्ति अवधि बढ़ाने सहित प्रवासी, ट्रेड प्रमोशन और पर्यटन की नई नीतियां भी लागू की गईं।
VISHNU AGARWAL/ EDITOR/DAILY INDIATIMES/DAILY JAIPUR TIMES
Rajasthan Cabinet Meeting: जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करने के लिए राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश 2025 लाने को मंजूरी दी गई।इससे छोटे या तकनीकी उल्लंघनों पर दी जाने वाली कारावास की सजा हटाकर केवल जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि अध्यादेश के तहत 11 अधिनियमों से आपराधिक दंड हटाए जा रहे हैं, जिससे मुकदमेबाजी में कमी आएगी और आमजन व कारोबारियों को राहत मिलेगी। यह अध्यादेश केंद्र के जन विश्वास अधिनियम 2023 की तर्ज पर तैयार किया गया है
किशनगढ़ एयरपोर्ट बनेगा जयपुर का विकल्प
कैबिनेट ने किशनगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 15 एकड़ भूमि नि:शुल्क देने को मंजूरी दी। इससे 900 मीटर लंबी एप्रोच लाइट्स लग सकेंगी। कोहरे और रात में भी उड़ान सुरक्षित रहेगी। इसे जयपुर का वैकल्पिक एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
