Thursday, February 19
Spread the love
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Video.Guru_20260101_212418205.mp4

VISHNU AGARWAL EDITOR, DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को अग्रसेन भवन मालवीय नगर जयपुर में पीपल एस्पायरिंग फॉर वाइब्रेंट स्माइल्स (पाव्स) एनजीओ और केयर्स एनजीओ के सम्मिलित प्रयत्नों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवम अनेक सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कैम्प के संयोजक विकास तिवारी ने बताया की इस कैम्प में रक्तदान शिविर के अलावा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पौध वितरण, सीपीआर प्रशिक्षण शिविर, जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण एवम सामूहिक भोज आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सह संयोजिका सुनीता शेखावत ने बताया कि यह कैम्प स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी सिंघल (धर्म-पत्ती दिलीप कुमार सिंघल) की स्मृति में आयोजित किया गया था और कार्यक्रम के दौरान उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ शिल्पी खंडेलवाल ने बताया कि कैम्प में 164 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक होगा। जगदीश सिंह चन्द्रावत ने साझा किया की फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम द्वारा लगभग 200 लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई। अनूप मोदी ने बताया की कैम्प में 50 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। आनंद राज ने जानकारी दी कि कैम्प में लगभग 500 लोगों ने बीपी, सुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, ग्लाइकोसाइलेटेड हीमोग्लोबिन, बीएमआई, आँखोंका चेकअप, डेंटल चेक अप, फिजियोथेरेपी आदि जांचों का लाभ उठाया। संदीप खुराना ने साझा किया की पर्यावरण संरक्षण के हेतु से सभी रक्तदाताओं और वॉलंटियर्स को पौधे वितरित किए गए। रोहित पालीवाल ने जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छा से नेकी की दीवार पर गर्म वस्त्र एवम कपड़े दान करने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

विजय गोयल ने जानकारी दी की लगभग 500 लोगों ने सामूहिक भोज में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर अनुग्रहित किया। डॉ कविता गोयल ने साझा किया की हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता हे और इस कड़ी में यह आठवां रक्तदान शिविर हे। इस कार्यक्रम में विनीत उपाध्याय ने फिल्मी गानों की शानदार प्रस्तुति दी। रचना पालीवाल ने असीम सहयोग के लिए सभी को-स्पॉन्सर्स और वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र ठाकुर ने अपनी सेवायें प्रदान करने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक और एसडीएमएच ब्लड बैंक का आयोजन समिति की तरफ से आभार व्यक्त किया। अजय गोयल ने सभी रक्त-दाताओं का आयोजन समिति की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी ठाकुर, राम कडेल, शालिनी तिवारी, पारुल मोदी, अमिता श्रीवास्तव, टीनू शर्मा, दीप्ति सेठी, वीरेंद्र सिंह रत्नावत, पंकज वर्मा, दिलीप माहेश्वरी, रुचि गोयल, उषा गोयल, पायल राज, रघु केडिया, विकास अग्रवाल, विवेक शर्मा, दीपक सिंघल, सौरव सिंघल, संजय सिंघल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ मोहम्मद नावेद, कमल लोचन, डॉ ईशान भार्गव, बृजेश गुप्ता, सुभाष मित्तल, आदित्य सिंघल, विजय कुमार सिंघल, प्रेमलता उपाध्याय, श्रुति उपाध्याय, सरस्वती कडेल, करणी सिंह शेखावत, अपर्णा शर्मा, यशवी सिंघल एवम दिलीप कुमार सिंघल आदि का विशेष योगदान के लिए आयोजन समिति की तरफ से प्रीति मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवम परोक्ष रूप से विभिन्न रूपों में सहयोग एवम आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आयोजन समिति की तरफ से डॉ अमित कुमार सिंघल ने सभी को कर-बद्ध नमन किया।

Share.

2 Comments

Leave A Reply

Exit mobile version