Thursday, February 19
Spread the love

ABOUT RAJNI CHHABRA

साल 2026 का आगाज हो रहा है। इसे लेकर सभी के मन में ढेर सारी उम्मीदें हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 सूर्य का रहेगा क्योंकि, इसका अंक (2+0+2+6= 10, 1+0= 1) 1 है और एक अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में यह साल कई मूलांक वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सूर्य ग्रह को नेतृत्व, ऊर्जा, साहस, सम्मान, उच्च पद आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में यह साल कई जातकों को बड़ा पद, सम्मान और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

नमस्ते दोस्तों आज मैं आपको बताना चाहूंगी कि कैसा रहेगा आपका आगामी नव वर्ष 2026 भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन अवचेतन मन में बसती रहती है। ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। अपने आने वाले समय की आने वाले समय की झलक पाने को उत्सुक रहते हैं। तो आइए आज मैं आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बताती हूं कि कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष। सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक और भाग्य्यांक। आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है और भाग्य्यांक जानने के लिए आप जोड़िए जन्म तिथि प्लस माह प्लस वर्षउदाहरण के लिए 2 जुलाई 1981 इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा दो और भाग्यंक एक और ये आप टोटल कैसे लेंगे 2 + 7 + 1 + 9 + 8 + 1 और ये आएगा टोटल 28। इसको आप आगे रिड्यूस करेंगे सिंगल डिजिट में तो यह बनेगा एक। तो आपका जन्मांक होगा इस केस में दो और भाग्य्यांक होगा एक। तो ग्रहय अंक एक से नौ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष 2026 कैसा रहेगा? जानिए।

अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर क्या यह आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा या परेशानियां या एक सहज वर्ष रहेगा एकदम सामान्य यदि इस वर्ष का स्वामी अंक एक आपके भाग्य्यांक के अनुकूल है आप सर्वाधिक सुखदस्थिति में रहेंगे। अन्य अंकों की स्थिति की जानकारी के लिए देखिए अंक शास्त्र के आधार पर यह मेरा विस्तृत विश्लेषण। अंक 2026 बना है अंक दो जीरो दो छ के योग से। इन अंकों का कुल योग है अंक एक। कहने का अभिप्राय है कि इसमें अंक दो व अंक गुण के शामिल भी होंगे। अंक एक के अतिरिक्त। अंक दो का स्वामी ग्रह है चंद्र। तो 2026 में अंक दो का दौरान दो बार इंगित करता है कि चंद्र गुण के चंद्र ग्रह के गुण इस वर्ष दुगने प्रभाव से उपस्थित रहेंगे। और अंक छह का स्वामी ग्रह है शुक्र जो कि सौंदर्य, वैभव और प्रसिद्धि की ओर इंक करता है।

2026 का योग एक है। एक अंक का प्रतिनिधित्व सूर्य ग्रहण करता है। सूर्य ग्रह ऊर्जा, शक्ति और प्रभुत्व की ओर इंगित करता है। तो मुख्य रूप से अंक एक प्रभावी रहेगा। परंतु अंक दो और अंक छह के गुणों का भी प्रभाव इस वर्ष रहेगा। इस वर्ष आप व्यवसायिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे। स्वतः ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएं प्राप्त होंगी जिसके परिणाम स्वरूप आपकी लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी। सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी। आपकी राय का मान होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।राजनीतिक शिष्ट मंडल में सम्मिलित होने के अवसर बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लागू कर पाएंगे। दान पुण्य में भी आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे। समय भी दे पाएंगे और धन भी। प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस वर्ष सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में भी आप विशिष्ट पहचान बना पाएंगे। सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता खनन व्यवसाय से जुड़े लोग एनजीओ व राजनीतिज्ञ भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभित लाभान्वित होंगे और यदि इस समय आप उम्र केवर्ष एक 10 19 28 37 46 55 64 73 82 आदि से गुजर रहे हैं। आपकी स्थिति अधिक सुखद रहेगी। यह तो विश्लेषण है अंक एक के लिए।

अब मैं बढ़ रही हूं भाग्यंक दो की ओर। यह वर्ष आपके लिए साधारण है। आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है। परंतु आप अपने व्यवसायिक, सामाजिक और पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे। वर्ष 2026 में किसी नवीनता के आसार तो नहीं है परंतु आप सहज और संतुलित चित से काम कर पाएंगे और वर्ष 2027 के लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दीजिए। गत वर्ष आपको भाग्य प्रतिकूलता से कई बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ाथा। उस प्रतिकूल स्थिति से इस बार आप उभर पाएंगे। संयमित स्थित से सामान्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे क्योंकि वर्ष 2026 में अंक दो का दौहरान हो रहा है। फलतः अंक दो के स्वामी चंद्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव से लाभान्वित होंगे। परिणाम स्वरूप कला, साहित्य और मीडिया और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। चांदी और कलाकृतियों के विक्रेता अधिक लाभान्वित होंगे। इस वर्ष इस वर्ष उनकी चांदी है। यदि इस समय आपके जनंक का चलित अंक 2 11 20 29 38 47 56 65 74 83 आदि है तो आपकी स्थिति अपेक्षाकृत सुखद रहेगी। बने रहिए।मैं शीघ्र ही आपको अगले अंक के बारे में बताऊंगी।

दोस्तों अब मैं आपको बताना चाहूंगी कि भाग्य्या तीन वालों के लिए नया वर्ष कैसा रहेगा आगामी वर्ष कैसा रहेगा गत वर्ष आपके लिए अपेक्षाकृति की सुखद और भाग्यशाली रहा परंतु इस वर्ष आप भाग्य से अधिक आशा नहीं रख सकते यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है। परंतु सामाजिक, पारिवारिक और व्यवसायिक दायित्व आप सहजता से निभा पाएंगे। यदि इस समय आपके जनंक का चलित अंक 3 12 21 30 49 48 57 66 75 84 आदि है तो आपकी स्थिति सहज रहेगी।

भाग्यंक चार गत वर्ष आपके लिए सामान्य रहा परंतु 2026 में आपके लिए कुछ उलझने आ सकतीहैं। विशेषता अहम के टकराव के कारण अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है। सामंजस्य की स्थिति अपनाने से स्थिति संभली रह सकती है। प्रशासनिक स्तर पर न्यायिकवाद से भी परेशानी हो सकती है। कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करने के स्थान पर अपने हाथों में इस समय जो कार्यभार और दायित्व हैं उन्हें ही सहजता से और संयमित मन से निभाने की कोशिश कीजिए। नए प्रोजेक्ट अभी इस वर्ष आप शुरू नहीं कीजिए। यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67, 76, 85 आदि है तो आपकी स्थिति कुछ समी रहेगी। अब मैंबढ़ रही हूं अंक पांच की ओर।

भाग्यंक पांच। गत दो वर्षों से आप भाग्य प्रतिकूलता के कारण कुछ ना कुछ परेशानी झेलते ही आए हैं। वर्ष 26 आपके लिए राहत लाएगा। आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए आत्मनिर्भर रहते हुए अपने दायित्व निभा पाएंगे। आपकी मौलिक सोच से राजनीतिक व्यवसायिक व सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। सामाजिक सरोकार की व दान पुण्य की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे। विदेश में राजनीतिक शिष्ट मंडल में जाने के अवसर भी बन सकते हैं। सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़ीसंस्थाएं अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे। यदि आपके जन्म का चलित अंक 5 14 23 32 41 50 59 68 70 83 आदि है तो आपकी स्थिति अपेक्षाकृत सुखद रहेगी। भाग्यंक छ गत वर्ष भाग्य ने आपका साथ नहीं दिया परंतु वर्ष 2026 आपके लिए सामान्य रहेगा। जिन प्रतिकूल स्थितियों को आपने झेला अब आप उनसे उबर पाएंगे। व्यवस्थित रूपित से व्यवसायिक, सामाजिक और पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे।

अंक 2026 में अंक छ भी शामिल है। यह इंगित करता है कि कला, फैशन और ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी खास पहचान बना पाएंगे। भूरे रंग की वस्तुओं, कॉफी,चॉकलेट्स, सौंदर्य प्रसाधनों, चर्म उत्पादों और कलाकृतियों के विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक लाभप्र स्थिति में रहेंगे। और यदि इस समय आपका जनक का चलित अंक छ 15 24 33 42 51 60 69 78 और 99 आदि है 99 आदि है। आपकी स्थिति सुखद रहेगी। भाग्यंक सात गत वर्ष आपके लिए उलझनों भरा रहा है और आप तनाव ग्रसित रहे हैं। परंतु वर्ष 2026 आपके लिए कुछ सुधार लेकर आएगा। आप भाग्य से किसी विशेष अनुकंपा की आशा तो नहीं रख सकते परंतु दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे। कोई नए प्रोजेक्ट्स भी शुरू करने के स्थान पर आप अभी चल रहे प्रोजेक्ट्स परही ध्यान दीजिए।

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक 7 16 25 34 43 52 61 70 79 86 आदि है। आपकी स्थिति कुछ नियंत्रित रहेगी। शीघ्र ही मैं आपको आगामी अंक के बारे में बताऊंगी। बने रहिए।

दोस्तों अभी तक मैं आपको भाग्य्यांक एक से भाग्य्यांक सात के आगामी वर्ष में क्या स्थिति रहेगी उसके बारे में बता चुकी हूं। इसी श्रृंखला को जारी करते हुए मैं आपको बता रही हूं भाग्य्यांक आठ और भाग्य्यांक नौ के बारे में। भाग्य्यांक आठ गत वर्ष आप दृढ़ता पूर्वक लेते हुए आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे परंतु वर्ष 2026 में आप भाग्य से कोई आशा नहीं रख सकते कुछ प्रतिकूल स्थितियों का अंदेशा है राजनीतिक प्रशासनिक व व्यवसायिक स्तर पर परेशानी हो सकती है सामाजिक व पारिवारिक स्तर पर भी समन्वय बनाए रखने की कोशिश करनी पड़ेगीआपको। सफेद रंग की वस्तुओं के व्यवसाय राजनीतिज्ञ व राजदूत इस वर्ष कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे।

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80 या 99 आदि है। आपकी स्थिति कुछ संभली रहेगी। भाग्यंक नौ बीते वर्ष आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे हैं व भाग्य अनुकूलता से भी आपकी स्थिति काफी प्रभावपूर्ण रही। वर्ष 2026 में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी और किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे। यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक 918 27 36 45 54 63 72 81 90 आदि है तब आपकी स्थिति अपेक्षाकृत स्थित रहेगी। आगामी वर्ष के लिए आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। धन्यवाद। यूं ही मुझे सुनते रहिए। मुझे निरंतर जानने के लिए सब्सक्राइब कीजि

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version