बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के टाइमलाइन तक, इन दिनों टीवी और फिल्म स्टार मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभी लोग मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की दुखद खबर पर चर्चा कर ही रहे थे कि इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसी सनसनीखेज तस्वीर और पोस्ट वायरल हो गई, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए. सोशल मीडिया पर ये दावा किया जाने लगा कि सूरज नांबियार से रिश्ता टूटने के बाद मौनी रॉय ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी से शादी कर ली है! दरअसल, जो पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, उसमें मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों के गले में गेंदे के फूलों की बड़ी-बड़ी मालाएं हैं. इसके साथ जो कैप्शन वायरल हो रहा है, वो बना चर्चा का विषय. कैप्शन में लिखा गया, ‘जिंदगी का एक चैप्टर बंद करने के बाद, मुझे उसमें अपना हमेशा के लिए रहने वाला हमसफर मिल गया है. हां… दिशा और मैं इस खूबसूरत लव स्टोरी को शादी के रिश्ते में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’
‘ इस पोस्ट को देखते ही इंटरनेट यूजर्स ने बिना सोचे-समझे इसे सच मान लिया और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई. ये खबर पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और एडिटेड है. जब इस तस्वीर की गहराई से पड़ताल की गई, तो पता चला कि ये फोटो असल में पिछले साल जून 2025 की है. उस समय दिशा पाटनी के जन्मदिन के मौके पर मौनी रॉय उनके साथ मुंबई के इस्कॉन (ISKCON) मंदिर में दर्शन करने गई थीं. मंदिर में दर्शन के बाद जो मालाएं उन्हें पहनाई गई थीं, उसी फोटो को कुछ शरारती तत्वों ने क्रॉप किया और उसके साथ एक झूठा, भावुक कैप्शन जोड़कर सोशल मीडिया पर ‘शादी’ की अफवाह उड़ा दी. मौनी रॉय ने अपने किसी भी ऑफिशियल अकाउंट से ऐसा कोई पोस्ट कभी शेयर नहीं किया है.
