
VISHNU AGARWAL/EDITOR DAILY INDIATIMES
अमिताभ बच्चन ने ईरान के एकमात्र हिंदू विष्णु मंदिर का अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरान और भावुक कर दिया है। वीडियो शेयर कर अमिताभ ने ईरान और भारत के सांस्कृतिक रिश्तों की याद दिलाई। लोगों ने उनके पोस्ट को इस साल का बेहतरीन पोस्ट बताया है।
बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन वैसे तो हमेशा ही ऐसे ट्वीट और पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें देख यूजर्स और उनके फैंस भी सिर खुजलाने लगते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसके कारण अमिताभ बच्चन की वाहवाही हो रही है। लोग इसे उनका इस साल का सबसे बेहतरीन पोस्ट बता रहे हैं, और तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ईरान के बंदर अब्बास शहर में बने 134 साल पुराने हिंदू विष्णु मंदिर का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जो बहुत ही प्यारा है। इस वीडियो को शेयर कर अमिताभ ने भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की झलक और उसकी अहमियत दिखाने की कोशिश की है।
अमिताभ बच्चन ने दिखाई ईरान के एकमात्र हिंदू विष्णु मंदिर की झलक
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमिताभ ने यह वीडियो अपने X अकाउंट के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। सभी पर लोगों के जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं। फेसबुक पर शेयर किए विष्णु भगवान के मंदिर के इस वीडियो को देख फैंस ने कहा कि यह अमिताभ बच्चन का साल का सबसे बेहतरीन पोस्ट है।
बंदर अब्बास में स्थित मंदिर, सदियों बाद भी कर रखा है संरक्षित
विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘ईरान के बंदर अब्बास शहर में स्थित प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर। काजर काल में 1892 में निर्मित, यह मंदिर शहर में काम करने वाले भारत के हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था। गाना फारसी भाषा में है।’ वीडियो में 134 साल पुराने बने मंदिर की पुरानी बनावट नजर आ रही है। साथ में विष्णु भगवान की उस सदी की मूर्तियां और नक्काशी दिख रही है। साथ में एक बोर्ड भी नजर आता है, जिस पर लिखा है- National Protected Krishna Temple. बैकग्राउंड में फारसी गीत बज रहा है, जो सुकून देने वाला है और ईरान की संस्कृति की झलक दिखाता है।
फैंस हुए अमिताभ के मुरीद, शुक्रिया अदा कर बोले- बेहतरीन पोस्ट
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देख एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, ‘पहली बार अच्छी जानकारी आप साझा किए हैं। इसमें भी बहुत कुछ कहने के लिए, लेकिन अबकी बार आपकी प्रशंसा बनती है। इसलिए खुश रहिए, स्वस्थ रहिए, दिल की बात लिखा करिए। आपका सम्मान पूरा देश करता है एक बार बोल के देखिए तो आधा देश सड़क पे आ जाएगा।’ एक और ने लिखा, ‘इस साल का बेहतरीन पोस्ट है ये।’ एक यूजर बोला, ‘पहली बढ़िया पोस्ट।’ यहां पढ़िए बाकी कमेंट्स