Sunday, May 24
Spread the love

Aaradhya Bachchan At Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की जगह इस बार उनकी बेटी आराध्य सारी चर्चाएं बटोरते हुए नजर आ रही हैं।

Aaradhya Bachchan At Cannes 2026: बॉलीवुड की डीवा ऐश्वर्या राय के कान्स लुक के लिए पूरा साल फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। इस बार ऐश्वर्या के लुक के लिए फैंस बेसब्री से वेट कर रहे थे। बीते दिन वो लम्हा भी फैंस को देखने के लिए मिल गया हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुर्खियां उनकी 14 साल की बेटी आराध्य बच्चन बटोर रही हैं। सालों से अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कान्स पहुंचने वाली आराध्या ने इस बार ऐसा अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं

ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस अंदाज लोगों को आया पसंद (Aaradhya Bachchan At Cannes 2026)

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी ट्रेडिशनल आउटफिट तो कभी वेस्टर्न गाउन, हर बार उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग रही। क्योंकि मां से ज्यादा बेटी ने लाइमलाइट चुरा ली

दरअसल, कान्स में आयोजित एक खास इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंचीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें फ्लोरल डिजाइन और लंबा ट्रांसपेरेंट केप लगा हुआ था। हमेशा की तरह अभिनेत्री बेहद रॉयल लग रही थीं।

आराध्य ने लूट ली महफिल

हालांकि जैसे ही आराध्या रेड कार्पेट पर नजर आईं, कैमरों का फोकस उन्हीं पर चला गया। रेड साटन गाउन में सजी आराध्या ने पहली बार इतने बड़े इंटरनेशनल इवेंट में अलग अंदाज में एंट्री की। उनके गाउन के साथ चमकदार केप ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। खुले बाल और सॉफ्ट कर्ल्स में आराध्या का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बच्चन परिवार की ये स्टार किड बचपन से ही अपनी मां के साथ कान्स जाती रही हैं। लोग अक्सर उन्हें ऐश्वर्या की उंगली पकड़कर चलते हुए देखते थे। लेकिन इस बार आराध्या पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट और मैच्योर नजर आईं। यही वजह रही कि फैंस ने उनकी तुलना सीधे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों से करनी शुरू कर दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version