नाबालिग बेटे ने पैसों को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। बेटे ने सरिए से मां पर हमला किया था।

DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK
कामां थाने के गांव राधानगरी निवासी एक नाबालिग कलयुगी बेटे ने 7 हजार रुपए के लिए अपनी मां के सिर पर सरिए से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कामां थाने के एसआई अन्तूलाल मौके पर पहुंचे
हत्या का मामला दर्ज
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले को लेकर मृतका के पति ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। एसआई अन्तूलाल ने बताया कि राधानगरी निवासी नाबालिग बेटे ने अपनी मां रूकसीना से 7 हजार रुपए देने की बात कही। मां के इनकार करने पर बेटे ने घर पर सरिए से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।