Jawaharlal Nehru Inspiration: भारत की आजादी में हिस्सा लेने वाले और आगे चलकर आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की बातें आज भी लोगों को मोटिवेट करने का काम करती है। आइए पढ़ते हैं पंडित नेहरू के ऐसे विचार जो आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं।

जवाहरलाल नेहरू का स्वतंत्रता मिलने के बाद यह फोकस था कि आजाद भारत में लोकतंत्र हो, भारतवासियों में वैज्ञानिक समझ बढ़े। बच्चे शिक्षित हो और देश में औद्योगिक विकास हो। देश को IIT, IIM, AIIMS, NCERT और UGC जैसे कई वैज्ञानिक संस्थान देने वाले नेहरू को हमेशा ही दूरदर्शी नेता माना जाता था। बच्चों से वह खासा प्यार करते थे। जिसके चलते ही अपने जन्मदिवस के दिन साल 1957 से उन्होंने चिल्ड्रंस डे मनाना शुरू किया।
नेहरू का सपना था कि भारत के बच्चे खूब पढ़े-लिखे, तरक्की करें और आगे बढ़े। खैर, नेहरू का व्यक्तित्व हमेशा ही चर्चा का विषय था, है और रहेगा। मगर इस सबसे इतर उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं
1. विज्ञान से दोस्ती करों!
नेहरू हमेशा ‘वैज्ञानिक सोच’ (Scientific Temperament) को बढ़ावा देने की बात किया करते थे। 1950 के दौरा में उनका कहना था कि ‘आने वाला समय विज्ञान और उन लोगों का होगा, जो विज्ञान से दोस्ती करेंगी।’ उनका यह विचार कही न कही उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है।
2. आराम हराम है!
थोड़ा-सा थकने के बाद इंसान आराम ढूंढने लगता है। मगर नेहरू का मानना था कि ‘आराम हराम है।’ संभवत: वह यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि आप जब तक अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते, तब तक आराम हराम है।
3. तथ्य पसंद से नहीं बदलते!
कई बार बीती बातों को लेकर हम हमेशा सोचते हैं कि ‘ये ऐसे हो जाता, वो वैसे हो जाता तो अच्छा होता है।’ इस पर नेहरू अपनी किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखते हैं कि ‘तथ्य (Fact) आपकी पसंद से नहीं बदलते।’
4. तस्वीर बदलने से इतिहास नहीं बदलता है!
पंडित जवाहरलाल नेहरू का एक फेमस कोट् है कि ‘आप दीवार पर लगी तस्वीर को बदलकर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते!’ यानि बीता इतिहास हमेशा वहीं रहेगा, जो वो था। हम उसे चाहकर भी नहीं बदल सकतें। लेकिन वर्तमान हमारे हाथ में हैं, जो एक मौका है कि हम आज, बीते हुए कल से बेहतर हो सकते
5. समय कामों में मापा जाता है!
पंडित नेहरू मानते थे कि ‘समय सालों से नहीं, बल्कि आपको कामों से मापा जाता है।’ ऐसे में हमेशा जीवन में कुछ लक्ष्य बनाइए और उसे हासिल करने में समय लगाइए।
6. असफलता तभी मिलती है, जब
देश के प्रथम प्रधानमंत्री का विचार है कि ‘असफलता इंसान को तभी मिलती है जब वह अपने आदर्शों को भूल जाता हैं।’ हर व्यक्ति के जीवन में उसके आदर्शों का खास महत्व होता है।
7. शांति जरूरी है
जवाहरलाल नेहरू का मानना है कि ‘शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।
8. मन का सही दर्पण!
नेहरू का कहना है कि ‘लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है।’ नेहरू मानते थे कि व्यक्ति की कला, उसकी सोच, भावनाओं और व्यक्तित्व को दर्शाती है।
9. जीवन ताश के पत्तों का खेल है!
पंडित नेहरू का विचार है कि ‘जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। आपको जो पत्ते मिलते हैं, वह नियति है; आप उन्हें कैसे खेलते हैं, यह आपकी स्वतंत्र इच्छा है
10. बड़े सपने देखने से मत डरो!
पंडित नेहरू की बातें देश की युवाओं को यही इशारा करती है कि उन्हें कभी भी बड़े सपने देखने से नहीं डरना चाहिए और देश निर्माण में हमेशा योगदान देना चाहिए