Monday, March 16
Spread the love

Shakira Concert India: ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर से इंडिया में परफॉर्म करने आ रही हैं. मुंबई और दिल्ली में शकीरा का कॉन्सर्ट होना है, वहीं अब अपडेट आया है कि वो दो नहीं बल्कि तीन शो करेंगी.

DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के इंडिया आने की खबर से पहले ही फैंस काफी उत्साहित थे. अब इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए उनके इंडिया टूर में एक और कॉन्सर्ट जोड़ दिया गया है. शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद ऑर्गेनाइजर्स ने फैसला किया कि मुंबई में एक और शो किया जाएगा. पहले जहां मुंबई और दिल्ली में एक-एक शो होना था, अब मुंबई में दो  कॉन्सर्ट होंगें. यानी शकीरा इंडिया में टोटल तीन लाइव कॉन्सर्ट करने वाली हैं.

फैंस काफी समय से उन्हें लाइव देखने का इंतजार कर रहे थे, इसलिए यह टूर उनके लिए किसी बड़े म्यूजिक इवेंट से कम नहीं है. शकीरा अपनी दमदार आवाज, एनर्जेटिक डांस और सुपरहिट गानों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं, इसलिए उनके इंडिया

इंडिया में दो नहीं बल्कि तीन शो करेंगी पॉप स्टार

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटों की भारी मांग के चलते ऑर्गेनाइजर्स ने मुंबई में एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया है. शकीरा का पहला कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा.इसके अगले दिन 11 अप्रैल को इसी वेन्यू पर दूसरा शो ऑर्गेनाइज किया जाएगा. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वह अपने फैंस के लिए परफॉर्म करेंगी.

कितनी है टिकत की कीमत?

शकीरा के कॉन्सर्ट के टिकट 1 मार्च से बुक करने के लिए अवेलेबल है. टिकट की कीमत 6000 हजार रुपये से शुरू होकर 32,000 हजार रुपये तक है.अलग-अलग प्राइस कैटेगरी में फैंस अपनी पसंद के हिसाब से टिकट खरीद सकते हैं.बता दें, शकीरा करीब दो दशक बाद इंडिया में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं. इससे पहले उन्होंने 2007 में अपने ‘Oral Fixation Tour’ के दौरान मुंबई में शो किया था.अब 17 साल बाद उनका यह इंडिया टूर फैंस के लिए किसी बड़े म्यूजिकल सेलिब्रेशन से कम नहीं माना जा रहा.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version