Tuesday, May 19
Spread the love

नीट पेपर लीक में जहां छात्र और उनके अभिभावक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, वहीं अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक पोस्ट शेयर कर राजस्थान के सीकर शहर के पासिंग पर्सेंटेज पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सीकर में ऐसा क्या है जो कि इतना शानदार रिजल्ट दे रहा है।

VIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान का सीकर शहर अब संदिग्ध घेरे में आता दिख रहा है। वहीं, इस मामले में सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर के पोस्ट को शेयर करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने यहां के पासिंग पर्सेंटेज को लेकर संदेह जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि सीकर राष्ट्रीय औसत से कम मेडिकल सीटों के लिए NEET के माध्यम से पात्रता हासिल करने के लिए क्या कर रहा है, या कोचिंग संस्थान क्या छुपा रहे हैं? इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि शिक्षा मंत्रालय इस विसंगति से पूरी तरह अनभिज्ञ कैसे है? क्या यह जानबूझकर किया गया है या अनजाने में?

राजस्थान के सीकर शहर में धांधली?

दरअसल, महेश्वर पेरी नाम के यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि क्या सीकर में कुछ गड़बड़ है? हमने 2024 के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जब सीकर में पेपर लीक की विश्वसनीय रिपोर्ट सामने आईं। 2024 में, सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए लगभग 650 अंक आवश्यक थे

सीकर में, 650 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रतिशत 7.48% था, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.29% था। यह 580% अधिक है। वास्तव में, सीकर ने भारत में कुल मेडिकल सीटों का 7% हिस्सा हासिल किया।

यह मानते हुए कि कोचिंग का सफलता दर पर प्रभाव पड़ रहा है, हमने सीकर की तुलना एक अन्य कोचिंग केंद्र कोटा से की और पाया कि सीकर के परिणाम दोगुने बेहतर हैं। लगभग 27,000 छात्रों की समान संख्या के बावजूद, सीकर ने 650 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों की संख्या लगभग दोगुनी (2037 बनाम 1066) और प्रतिशत लगभग दोगुना (7.48 % बनाम 3.93 %) दिया।

कई कोचिंग संस्थान घेरे में

महेश्वर पेरी ने लिखा कि सीकर के कुछ केंद्र अन्य केंद्रों के समान ही अच्छे थे। उदाहरण के लिए, भारतीय पब्लिक स्कूल में 962 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और केवल 27 ने 650 से अधिक अंक प्राप्त किए मात्र 2.81%। इसी प्रकार, बी.एस. मेमोरियल पीजी कॉलेज की सफलता दर 3.12% थी। हमारे पास आंकड़े हैं। सीकर का प्रदर्शन उत्कृष्ट है और यह एक अपवाद है। सीकार के कुछ केंद्र इस परिणाम को प्रभावित कर रहे हैं। सही तरीका यह है कि असामान्य परिणामों की जांच-पड़ताल की जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।

नीट परीक्षा की नई तारीख क्या है?

पेपर लीक और धांधली के कारण रद्द हुई नीट यूजी की दोबारा परीक्षा अब कई अन्य सेंटरों पर 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।जो उम्मीदवार पहले परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी इस पुनर्परीक्षा के लिए ऑटोमेटिक पात्र हैं। परीक्षा के समय में छात्रों की सुविधा के लिए 15 मिनट समय अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version