SMS Hospital News: इस इंस्टीट्यूट की एक खास बात यह भी है कि यहाँ उम्रदराज पुरुषों में होने वाली विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं (Andrology) के लिए अलग से यूनिट होगी।
DAILY JAIPURTIMES DIGITAL NEWS PLATFORM
Asia’s First Dermatology Institute In Jaipur: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के नाम जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। अस्पताल के चरक भवन में एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा (लंदन के बाद) अत्याधुनिक डर्मेटोलॉजी इंस्टीट्यूट शुरू होने जा रहा है
7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार
करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह केंद्र फरवरी महीने से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहाँ न केवल गंभीर चर्म रोगों का इलाज होगा, बल्कि महंगे कॉस्मेटिक प्रोसीजर भी बेहद मामूली दरों पर उपलब्ध होंगे।प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी फीस से मिलेगी मुक्तिअब तक जिन सुविधाओं के लिए लोगों को प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ते थे और लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, वे अब सरकारी दरों पर मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहाँ ली जाने वाली फीस केवल मशीनों के रखरखाव (Maintenance) के लिए होगी।
खर्चे का गणित: कहाँ कितनी बचत
नीचे दी गई तालिका से आप समझ सकते हैं कि SMS अस्पताल का यह नया संस्थान आपकी जेब पर कितना बोझ कम करेगा।
बुजुर्ग पुरुषों की समस्याओं का भी होगा समाधान
इंस्टीट्यूट की एक खास बात यह भी है कि यहाँ उम्रदराज पुरुषों में होने वाली विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं (Andrology) के लिए अलग से यूनिट होगी। यानी त्वचा के साथ-साथ पुरुषों की गुप्त बीमारियों का इलाज भी एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा।
