Sunday, April 5
Spread the love

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर ने सरेआम एक युवक पर फायरिंग कर दी।

VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर ने सरेआम एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना गंगापोल इलाके की है, जहां सुबह करीब 9 बजे आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा (25) सुबह गंगापोल क्षेत्र में पहुंचा। वहां उसका सामना बबलू मेहरा (30) से हुआ। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद रवि ने बबलू पर गोली चला दी। गोली लगने से बबलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी रवि मेहरा मौके से फरार हो गया

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर..

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बबलू को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज जारी है, हालांकि उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

थाने के बाहर प्रदर्शन ..

वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ब्रह्मपुरी थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। सुबह से ही थाने के बाहर लोग धरने पर बैठे हैं और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

आरोपी की तलाश जारी..

पुलिस ने आरोपी रवि मेहरा को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को​ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version