Thursday, February 19
Spread the love
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251226-WA0011.mp4

जयपुर से अमीषा शर्मा/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

“जयपुर में मजदूरों की हुंकार — सरकार से समाधान की मांग”जयपुर |

26 दिसंबरराजस्थान की राजधानी जयपुर में आज मजदूरों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया।भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित श्रमिक हुंकार रैली में हजारों श्रमिक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।…शहीद स्मारक से शुरू हुई यह विशाल रैली सिविल लाइंस फाटक पर आम सभा में तब्दील हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिम्मते ने कहा जब तक मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक प्रदेश में वास्तविक खुशहाली संभव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी की अध्यक्षता में हुई इस सभा में आंगनवाड़ी, आशा, निर्माण मजदूर, परिवहन, विद्युत, स्ट्रीट वेंडर्स सहित 30 से अधिक संगठनों ने अपनी मांगें रखीं।मुख्य मांगों में मानदेय वृद्धि, 60 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु, असंगठित मजदूरों के कल्याण बोर्डों में सुधार और लंबित मामलों के समाधान की मांग प्रमुख रही।रैली के बाद 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version