Thursday, February 19
Spread the love

अर्चना शर्मा/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

Nitish Bharadwaj: टीवी इतिहास में ‘महाभारत’ (Mahabharat) के ‘श्रीकृष्ण’ (Lord Krishna) बनकर अमर हुए अभिनेता नितीश भारद्वाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

विवादों में घिरी नितीश भारद्वाज की निजी जिंदगी

, नीति और कर्म का संदेश देने वाले नितीश भारद्वाज की निजी जिंदगी इस वक्त विवादों के भंवर में फंसी नजर आ रही है। एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे जिसे जानकर फैंस भी हैरान हो गए थे। ऐसे में फैंस ये जानकर परेशान हो गए थे कि पर्दे पर आदर्श की मिसाल बने नितीश भारद्वाज की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ?

पत्नी स्मिता गेट के आरोपों के बाद गरमाया मामला

 समय पहले नितीश भारद्वाज ने अपनी IAS अधिकारी दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और लोगों ने स्मिता गेट को कठघरे में खड़ा कर दिया था।-हालांकि नितीश भारद्वाज ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पत्नी स्मिता गेट ने खुद सामने आकर सफाई दी थी और अपनी चुप्पी तोड़ी थी। विवाद के बीच ये चर्चा भी तेज हो गई कि नितीश और स्मिता के रिश्ते में दरार की एक बड़ी वजह ये थी कि एक्टर एक हाउसवाइफ चाहते थे, जबकि उनकी पत्नी एक IAS अधिकारी हैं

नितीश भारद्वाज को पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए थी’

बारे में नितीश भारद्वाज की दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने कहा- श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ही अलग किस्म के इंसान हैं। नितीश को काम करने वाली पत्नी से परेशानी थी। उन्हें तो पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए थी जो हर वक्त उनकी बात सुनती रहे।

वायरल इंटरव्यू में क्या बोले नितीश भारद्वाज?

 मुद्दे पर नितीश भारद्वाज का एक पुराना इंटरव्यू अब फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने जीवनसाथी की पसंद को लेकर खुलकर बात की थी। टेलीटॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब नितीश से लाइफ पार्टनर की च्वाइस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा- अगर किसी व्यक्ति को हाउसवाइफ चाहिए होती है, तो वह स्वाभाविक रूप से हाउसवाइफ ही ढूंढेगा।-नितीश ने आगे तर्क देते हुए कहा कि अगर कोई नौकरीपेशा महिला से शादी करता भी है तो आईएएस अधिकारी से ही क्यों और वह भी ऐसी अधिकारी से, जिनकी पोस्टिंग अपने शहर में नहीं बल्कि कई किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश में हो।

कौन हैं नितीश भारद्वाज की पत्नी स्मिता गेट?

नितीश भारद्वाज की पत्नी स्मिता भारद्वाज एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वह 1992 बैच की अधिकारी हैं। वह मध्यप्रदेश कैडर से ताल्लुक रखती हैं और मानवाधिकार आयोग में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साल 2009 में नितीश और स्मिता की शादी हुई थी। इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version