Sunday, April 5
Spread the love

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में रानी ने एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में बवाल मचा दिया था। उनकी एक्टिंग की फैंस ने खूब तारीफ की। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, इसके तीसरा पार्ट यानी ‘मर्दानी 3’ ने भी हर किसी का दिल जीता। ‘मर्दानी 3’ इसी साल यानी 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अब ‘मर्दानी 3’ थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यानी अगर आप इसे थिएटर में देखने से चूक गए तो ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म अब और किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

OTT पर ‘मर्दानी 3’ कब और कहां देखें?रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ कल यानी 27 मार्च से Netflix पर स्ट्रीम होगी। Netflix India के आधिकारिक अकाउंट ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिल्म से रानी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “अपराधियों के बुरे दिन शुरू। शेरनी शिकार करने आ रही है। ‘मर्दानी 3’ देखें, जो 27 मार्च को Netflix पर रिलीज हो रही है।”

खुशी से झूमे फैंसफिल्म ‘मर्दानी 3’ के ओटीटी रिलीज की खबर से फैंस खुशी से झूम उठे हैं। ओटीटी रिलीज पर फैंस के मिले-जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे वीकेंड पर देखने को मिल गया, शुक्रिया नेटफ्लिक्स।’ दूसरे ने थम्स अप वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘बहुत बढ़िया।’ फिर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें यह फिल्म पिछली फिल्मों जितनी पसंद नहीं आई।

क्या है फिल्म की कहानी’मर्दानी 3′ का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कहानी बुलंदशहर से शुरू होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है। दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है। एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है। इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version