
अमीषा शर्मा JOURNALIST/JAIPUR NEWS/DAILY INDIATIMES/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK
जयपुर। भारतीय मजदूर संघ, जयपुर जिला इकाई की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत गुर्जर ने की। बैठक में रैली संयोजक दिनानाथ रूथला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री C.V. राजेश, अखिल भारतीय प्रभारी जयंतीलाल, प्रदेश महामंत्री हरिओम शर्मा और जिला मंत्री महेंद्र कुमार सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा 26 दिसंबर को जयपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय ‘हुंकार रैली’ की तैयारियों की समीक्षा रहा। दिनानाथ रूथला ने बताया कि श्रमिकों की समस्याएं कई बार सरकार व अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन गंभीरता नहीं बरती गई। वहीं प्रचार मंत्री अक्षय कुमार ने कहा कि रैली के प्रचार-प्रसार, प्रबंधन और संपर्क कार्यों की जिम्मेदारी यूनियनों को सौंप दी गई है। संघ ने रैली में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।पदाधिकारियों ने रैली की सफलता का संकल्प लेते हुए कहा कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यह रैली श्रमिक हितों की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगी।



