
VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM



दोनों ही पक्षों ने सीज़फ़ायर के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ हुई बातचीत के बाद, अगर ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की आवाजाही की अनुमति देने पर सहमत हो जाता है, तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हो जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमत हूं.”ट्रंप ने कहा कि इस युद्धविराम पर दोनों पक्ष सहमत हैं. ट्रंप की ‘ईरान पर विनाशकारी हमले’ की डेडलाइन भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे ख़त्म हो रही थी. इसके ठीक 10 मिनट पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एलान किया कि ये सीज़फ़ायर ‘तत्काल प्रभाव’ से लागू हो गया है.माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.आप अगर पूरी स्टोरी देखना चाहते हैं तो हमारे फुल वर्ज़न पर जाएं.ट्रंप ने आगे कहा कि वह इस दो हफ्ते के युद्धविराम के लिए तभी सहमत होंगे, जब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर राज़ी हो जाए.

उन्होंने आगे कहा, “दो हफ़्ते के पीरियड के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही संभव होगी.”अराग़ची के मुताबिक, ” यह व्यवस्था ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय से लागू की जाएगी और इसमें तकनीकी सीमाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा.”
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ पांच हफ़्तों से चल रहे अमेरिका-इसराइल युद्ध के दौरान कई डेडलाइन तय कीं, मांगें रखीं और धमकियां दीं. उन्होंने कहा था कि ईरान पर हमलों का नया दौर बेहद विनाशकारी होगा.
इससे पहले ट्रुथ सोशल पर अपने लंबे पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर और क्योंकि उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि आज रात ईरान पर विनाशकारी सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोका जाए-मैं, ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह के लिए रोकने पर सहमत हूं. लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो.”उन्होंने कहा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा.”ट्रंप ने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि अमेरिका अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को न सिर्फ हासिल कर चुका है, बल्कि उनसे आगे निकल चुका है, और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और मध्य पूर्व में स्थाई शांति को लेकर एक निर्णायक समझौते के बहुत करीब पहुंच चुका है.उन्होंने दावा किया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार माना जा रहा है. ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच पहले से विवाद के लगभग सभी अहम मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन यह दो सप्ताह का समय समझौते को अंतिम रूप देने और औपचारिक तौर पर लागू करने के लिए दिया जाएगा.अंत में ट्रंप ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और साथ ही मध्य पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए, लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे के समाधान के करीब पहुंचना सम्मान की बात है.”

ययुद्धविराम की शर्तें
