Friday, May 1
Spread the love
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/04/Video-3-7.mp4

Weekly Horoscope (26 April To 3 May 2026): 26 अप्रैल से माह का अंतिम सप्ताह शुरू होगा। ऐसे में अप्रैल और मई में पड़ने वाले इस सप्ताह में कई राशि वालों को लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर होंगे, जहां पर पहले से सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। इस तरह से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस सप्ताह बाकी ग्रहों की बात करें तो शनि और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में और शुक्र वृषभ राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कई राशि वालों के जीवन में इस सप्ताह परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। 

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/04/FBDown.to_AQOpbL_k4XiNG9MdYkbqOJYoNYFiE8KEzaKGob_NoAjpOKFKrDlpC_DzuP2En41ZgZeLIKNsFT-QEo94QlK-iZ1qZLfHUEkYyKefZnE_720p_HD.mp4

WEEKLY HOROSCOPE BY ASTROLOGER RENU GUPTA/DELHI AND NOIDA/DAILY INDIATIMES

मेष राशि (Aries) (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)इस हफ्ते गुस्सा करने से बचें नहीं तो बी पी, सर में दर्द, anxiety और हाथ पैरों में दर्द इस तरह की problem face करनी पड़ सकती है। योगा मेडिटेशन इन सब पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी आगे पैसा कमाने के लिए नए रास्ते खुलते हुए दिखेंगे कोई नई commitment कोई नए project शुरू करने पर आप ध्यान देंगे।पैसे की स्थिति जो आज है उसमें निश्चित रूप से बदलाव दिखेगा ।कार्य क्षेत्र में काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा महसूस आप कर सकते हैं काम को पूरा करने में आपको एक strategy follow करनी पड़ेगी नहीं तो कुछ काम आपके अधूरे भी छूट सकते हैं जिसकी वजह से आपको boss से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। Relationship के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा हो सकता है कि आप अपने spouse को कोई gift दें या उनसे कोई gift आपको मिले। कहीं साथ में घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे gains लेकर के आ रहा है बस थोड़ा सा हेल्थ पर ध्यान देना गुस्से पर कंट्रोल करना जरूरी रहेगा।

वृषभ (Taurus): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वोHealth इस हफ्ते बहुत अच्छी रहने वाली है full energy से आप काम करते हुए दिखेंगे। इस हफ्ता अपने पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होता हुआ दिखेगा। नई planning future के लिए करेंगे जहां से आपको एक regular income आए। अपने ऊपर व अपने बच्चों के ऊपर आप कुछ धन खर्च करेंगे। धन आएगा भी और खर्च भी होगा लेकिन आय व्यय से ज्यादा रहेगी। काम का pressure इस हफ्ते आपको काफी feel होगा। आपको अपने काम का उतना credit नहीं मिलेगा या अपने काम से आप उतना satisfaction feel न करें जिसकी वजह से मन थोड़ा सा विचलित रह सकता है। किसी भी deal को sign करने से पहले अच्छी तरह से विचार विमर्श कर लें। अपने relations को एक बार re evaluate करने की जरूरत है कि जिस path पर आप चल रहे हैं या जिस तरह से आप अपनी relationship को handle कर रहे हैं वह ठीक है या उसमें कुछ change करने की जरूरत है इस तरह की स्थितियां इस हफ्ते बन रही हैं।

मिथुन (Gemini): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हकुछ पुरानी memories आपको इस हफ्ता stress दे सकती हैं पर अच्छा होगा कि जो स्थितियां आज हैं उनमें आप enjoy करेंगे तो हेल्थ अच्छी रहेगी। धन के मामले में आपकी पकड़ बहुत अच्छी बनी हुई है जो strategies आप बना करके चल रहे हैं अपने finance में वह काफी अच्छे से work कर रही। कार्य क्षेत्र में आपको नए प्रलोभन कुछ विचलित कर सकते हैं समझदारी इसी में रहेगी कि आप जिस काम को कर रहे हैं उस काम में किसी तरह का बदलाव लाने की ना सोचे और काम को अपनी पूरी concentration से करें। काम के दौरान मन भटक सकता है इस पर ध्यान दें। Relationship में एक ठहराव महसूस कर रहे थे उसमें एक push मिलेगा। आप अपने साथी को time देंगे कहीं आपके घूमने जाने के प्लान बन सकते हैं साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डोइस हफ्ते आप अपनी हेल्थ के लिए काफी aware रहेंगे कुछ पुरानी समस्याएं हैं जो आपको बार-बार परेशान करती हैं उससे संबंधित आप लोगों के संग discussion भी करेंगे और उसका solution भी आपको मिलेगा हो सकता है आप किसी experienced डॉक्टर से consult करें। धन की स्थिति बहुत अच्छी है कुछ नए investments आप कर सकते हैं। Second income source बनाने के लिए आप इस सप्ताह प्रयास करते हुए दिखेंगे कुल मिलाकर के धन की स्थिति इस सप्ताह बहुत अच्छी रहेगी। काम को लेकर के कुछ प्रेशर आप feel करेंगे जो आपने past में काम करा था उसको एक बार re evaluate जरूर करेंगे और वहां पर जो आपकी कमी रह गई है उससे संबंधित कोई improvement करेंगे ।कोई नई responsability या कोई नई deal आपको मिल सकती है। परिवार के लिए बहुत अच्छा समय है परिवार के संग आप किसी party function में जाएंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय आपका इस हफ्ते व्यतीत होगा। हो सकता है कुछ पुराने दोस्तों से भी मिलना हो जिनके संग भी आपका अच्छा समय व्यतीत हो।

सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेएक mental peace आप इस सप्ताह feel करेंगे। Health के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा same routine आप follow करेंगे। धन के नए अवसर आपको इस सप्ताह मिलेंगे किसी temptation में फंसने से बचे।किसी भी डील को अच्छे से सोच समझकर के ही फाइनल करें। काम में आपको कोई नई opportunity मिलेगी। कोई नई responsibility या कोई नई deal आपको मिल सकती है जिससे future में आपको काफी फायदा रहने वाला है । परिवार के संग आप घूमने जा सकते हैं बच्चों को लेकर के आप पार्क इत्यादि में कहीं जा सकते हैं family के बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे।कुल मिला करके यह सप्ताह आपके लिए बहुत happiness और gains देने वाला रहेगा।

कन्या (Virgo): ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पोआपकी health stable रहेगी। अगर पहले कोई issue था तो अब control में आएगा laziness, weight gain या sedentary lifestyle से बचना जरूरी है।नया पैसा आने वाला है, new opportunity, learning या investment का chance। Office politics, rivalry, arguments possible आपको smart strategy से चलना होगा, नहीं तो unnecessary fights में energy waste होगी Relationship में Toxic attachment से बचें।obsession, control issues रह सकता है।किसी ऐसे relation में फंस सकते हो जो emotionally drain करेगा।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, तेये हफ्ता आपके लिए जीत और confusion का mix होने वाला है। Health में improvement दिख रहा है recovery, energy boost और confidence वापस आएगा। अगर कोई issue चल रहा था, तो अब relief मिलेगा।Finance stable रहेगा emotional decisions avoid करें। किसी experienced person की सलाह से पैसा संभल सकता है।Career confusion, hidden politics या गलत judgement का खतरा है। जो दिख रहा है, वो पूरा सच नहीं है… decisions सोच-समझकर लें Relationship में arguments या sudden clashes हो सकते हैं। communication fast और aggressive हो सकता है बोलने से पहले सोचें।

वृश्चिक (Scorpio): तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ये हफ्ता आपके लिए letting go और transformation का है।कुछ छोड़ना पड़ेगा तभी आगे बढ़ोगे।Health में आपको पुराने habits छोड़ने होंगे neglect या emotional burnout से बाहर आना जरूरी है, नहीं तो energy low रह सकती है। पैसों के मामले में alert रहें कोई नई जानकारी, sudden expense या hidden detail सामने आ सकता है। impulsive decision से बचो,investment से पहले research जरूरी है।Career में Job change, role shift या mindset change, कुछ खत्म होगा ताकि कुछ नया शुरू हो सके। इस हफ्ते Relationship में balance बनाना पड़ेगा। Time, emotions और priorities को सही manage नहीं किया तो instability आ सकती है।ये हफ्ता comfort zone तोड़ने का है वही आपको आगे ले जाएगा ।

धनु (Sagittarius): ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भेये हफ्ता discipline और smart decisions का है, सही approach लिया तो strong results मिलेंगे।Health stable रहेगी। routine follow करना ही आपकी biggest strength बनेगा। अगर discipline रखा तो long-term improvement पक्का है।पैसों को लेकर किसी से कहा सुनी हो सकती है, expenses बढ़ सकते हैं या ख़र्चे को लेकर तनाव हो सकता है planning जरूरी है।Career में आप सही direction में हैं और power आपके हाथ में है। sharp decisions, right attitude और सही judgement आपको आगे ले जाएगी emotions side में रखकर काम करना होगा। partner practical support देगा। long-term commitment और trust मजबूत होगा।

मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीये हफ्ता आपके लिए positivity और pause का mix है। कुछ areas shine करेंगे, तो कुछ में patience test होगा। Health शानदार रहेगी energy, recovery और positivity peak पर रहेगी। अगर कोई issue था, तो अब improvement साफ दिखेगा। पैसा आएगा भी और जाएगा भी। help, support या money का give & take बना रहेगा।Career में चीजें अटकी हुई लग सकती हैं। ये delay punishment नहीं, बस जल्दबाजी में decision मत ले। Relationship में इस हफ्ते कुछ confusion रहेगा या emotionally खुद को express नहीं कर पाएंगे।clarity लानी पड़ेगी, नहीं तो distance बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दाये हफ्ता आपके लिए action और recovery का mix है control आपके हाथ में रहेगा, बस सही direction में काम करना होगा।Health में strong improvement , energy, willpower और recovery दिख रही है। अगर disciplined रहे तो body तेजी से respond करेगी पैसों को लेकर confidence आयेगा और नई opportunities आएंगी, पैसा आपके efforts से grow होगा। आप खुद money magnet बन सकते हो इस हफ्ते।Career में भी new opportunities, travel या sudden action लेने पड़ सकते हैं लेकिन impulsive decision से बचें Relationship में थोड़ा distance या silence रहेगा किसी बात को लेकर आप काफी सोच विचार करेंगे। हो सकता है नींद भी disturbed रहे।

मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चीये हफ्ता आपके लिए emotional strength और wish fulfillment का है।Health अच्छी रहेगी।inner power, recovery और self-control बढ़ेगा। अगर कोई issue था, तो अब आप mentally और physically दोनों strong महसूस करेंगे।Finance में good news या new opportunity आ सकती है कहीं छोटी-मोटी investment कर सकते हैं अपने Intuition पर trust करें।Career में satisfaction रहेगा। जो चाहा था, उसका result मिलने का समय है। Recognition, appreciation या wish complete होने के strong chances हैं।Relationship के लिए समय अच्छा है care, understanding और bonding strong होगी। कोई emotionally supportive person आपकी life में important role निभाएगा।

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Video.Guru_20260326_215502460-1.mp4
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Video-9-2.mp4

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version