थलपति का मतलब क्या है? विजय को थलपति क्यों कहते हैं? विजय को थलपति नाम किसने दिया? यदि आप भी इंटरनेट पर कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके हर प्रश्न का सही उत्तर यहां है। जानिए 32 साल पुरानी पूरी कहानी-

VISHNU AGARWAL/ EDITOR/DAILY INDIATIMES
विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हर तरफ तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय की चर्चा है। वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थलपति विजय लोक भवन पहुंचे और राज्य के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। महज दो साल पुरानी अपनी पार्टी TVK के बूते विजय ने 108 सीटों पर बंपर हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत और फैंस का उनके लिए हुजूम देख, देशभर के लोगों में विजय को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। इंटरनेट पर उनको लेकर तमाम चीजें सर्च की जा रही हैं। इन्हीं सर्च ट्रेंड में एक सवाल ये भी खूब पूछा जा रहा है कि आखिर विजय को ‘थलपति’ क्यों कहते हैं और Thalapathy का मतलब आखिर है क्या? आइए समझते
विजय का पूरा नाम वैसे तो जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन दुनिया उन्हें विजय के नाम से जानती है। जबकि अपने करोड़ों फैंस के लिए वह ‘थलपति’ हैं। 51 साल के एक्टर आज कॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सबसे अमीर और सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार विजय की गिनती आज तमिल सिनेमा में रजनीकांत और कमल हासन के बाद होती है।
थलपति का मतलब क्या
Thalapathy Meaning : तमिल में थलपति का मतलब है ‘कमांडर’ या ‘लीडर’। जहां एक ओर ‘थलपति’ का मतलब कमांडर होता है, वहीं यह शब्द उन्हें ‘थलाइवर’ या ‘थलाइवा’ से अलग करता है, जो कॉलीवुड में आम तौर पर सुपरस्टार रजनीकांत के लिए इस्तेमाल होता है।
विजय को थलपति क्यों कहते हैं
तमिल सिनेमा में विजय को यह नाम फैंस और कॉलीवुड में उनकी लीडरशिप, जबरदस्त लोकप्रियता और स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी दिखाने के लिए दिया है। असल में, 1994 में उनके पिता और फिल्ममेकर एसए चंद्रशेखर ने उन्हें ‘इलाया थलपति’ (युवा कमांडर) के तौर पर पेश किया था। तब से ही फैंस उन्हें इस नाम से पुकारने लगे। जबकि 2017 में विजय ने आधिकारिक तौर पर पर्दे पर ‘थलपति’ नाम अपना लिया, जिसके पीछे डायरेक्टर एटली कुमार भी एक वजह बने।