Thursday, May 21
Spread the love
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Video-18.mp4

VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/🔥🔥🔥-@ananyabirla-ananyabirla.mp4

अनन्या बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी, अब ब्यूटी और पर्सनल केयर बिज़नेस (तीसरा उद्यम) में कदम रख रही हैं। एक प्रमुख उद्यमी (Svatantra Microfin) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पॉप कलाकार, वह वर्तमान में आईपीएल टीम RCB के साथ अपनी भूमिका और ₹1,700 करोड़ से अधिक की अनुमानित संपत्ति के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने म्यूज़िक से ब्रेक लिया है। 

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/She-doesnt-wait-for-the-spotlight-—-she-is-the-spotlight.-🔥💃AnanyaBirla-ananyabirla.mp4

RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला का नया अंदाज, क्रिकेट ही नहीं लग्जरी कारों की भी हैं दीवानी

Ananya Birla लग्जरी कारों की बड़ी शौकीन हैं. उनके कलेक्शन में Porsche 718 Boxster, Lamborghini Gallardo Spyder, Mini Cooper Convertible, Porsche Cayenne और Range Rover Vogue जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों के प्रति उनके खास शौक को दिखाती हैं.

Ananya Birla इन दिनों काफी चर्चा में हैं, खासकर Royal Challengers Bengaluru (RCB) से जुड़ी खबरों के कारण. अनन्या सिर्फ एक सफल बिजनेसवुमन और निवेशक ही नहीं, बल्कि कारों की भी बड़ी शौकीन हैं. उनके पास कई लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शानदार कलेक्शन है.

उनके कलेक्शन में सबसे खास कारों में से एक है Porsche 718 Boxster. ये एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये है. इसमें 4.0-लीटर का पावरफुल इंजन मिलता है, जो 414 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है. ये कार महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 300 किमी/घंटा से ज्यादा है.

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Grace-power-elegance-in-one-frame-🤍✨She-doesnt-follow-trends…-she-creates-them-🔥Drop-a-❤️-.mp4

1.Lamborghini Gallardo Spyderउनके गैराज की सबसे शानदार कार मानी जाती है Lamborghini Gallardo Spyder. ये एक कन्वर्टिबल सुपरकार है, जिसमें 5.2-लीटर V10 इंजन दिया गया है. ये इंजन 550 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है. ये कार 4 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. भले ही इसका प्रोडक्शन बंद हो चुका है, लेकिन आज भी ये कार बेहद खास मानी जाती है.

2.Mini Cooper Convertibleइसके अलावा, अनन्या के पास Mini Cooper Convertible भी है, जो अपने स्टाइलिश डिजाइन और मजेदार ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. ये कार सोशल मीडिया पर तब वायरल हुई थी, जब उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर किया था.

3.Range Rover VogueSUV सेगमेंट में उनके पास Porsche Cayenne है, जो ब्लैक कलर में है. इसमें पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है और ये लग्जरी के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी देती है.इसके अलावा, उनके कलेक्शन में Range Rover Vogue भी शामिल बताई जाती है. ये SUV अपने प्रीमियम इंटीरियर और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए मशहूर है. कुल मिलाकर, अनन्या बिड़ला का कार कलेक्शन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और ऑटोमोबाइल के प्रति उनके खास लगाव को दिखाता है.

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Good-morning-Heres-a-little-musical-sunshine-from-Ananya-Birla-to-brighten-your-day-☀️🎶🌸Tag.mp4

VISHNU AGARWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

IPL 2026: जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी बिकी है, सभी के मन में सवाल है कि क्या IPL 2026 से टीम का नाम भी बदल जाएगा? इसका जवाब अनन्य बिड़ला ने एक पोस्ट के जरिए दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिड़ला ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने मिलकर खरीदा है. लगभग 16.660 करोड़ रुपये में हुई इस डील के बाद RCB IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई. इस डील के बाद अनन्या बिड़ला का नाम भी सुर्खियों में हैं, जो आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बदला जाएगा

जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी बिकी है, तभी से फैंस के मन में सवाल है कि क्या नए मालिक अब टीम का नाम भी नया रखेंगे या इसमें कोई बदलाव करेंगे? लेकिन आरसीबी के चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या ने स्पष्ट किया है कि नाम वही रहेगा जो पिछले संस्करण में था.

नहीं बदला जाएगा RCB का नाम

अनन्य बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम वही रहेगा. उन्होंने लिखा, “RCB 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम ने RCB को खरीद लिया है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंफर्म किया है कि “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम वही रहेगा.”

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है, और ये सौदा पूरा कैश में हुआ है. उन्होंने बताया कि इस डील में आरसीबी की पुरुष और महिला, दोनों टीमें शामिल हैं. वहीं इस डील पर खुशी जताते हुए आरसीबी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी एक पोस्ट किया. 

विजय माल्या ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने आरसीबी फ्रेंचाइजी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब लोगों ने उसे सिर्फ दिखावे की डील बताया था और मुझे पागल कहा था. उन्होंने खास तौर पर विराट कोहली का नाम भी लिया, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने उनके करियर के शुरूआती दौर में खरीदा था. कोहली अब दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो आगामी सीजन में भी आरसीबी के लिए खेलेंगे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version