Tuesday, February 24
Spread the love

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने गैंगरेप और ठगी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

RAJU AGARWAL/BHARATPUR NEWS/DAILY INDIATIMES/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप और ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने ई-मित्र से पैसे निकलवाने का झांसा देकर महिला को नशीली चाय पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 20 हजार रुपए भी निकलवा लिए और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।रुदावल थाना इलाके की रहने वाली महिला का पति जयपुर में मजदूरी करता है। हाल ही में बीमार हो गया था। इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने पर महिला ने अपने परिचित भगवानसिंह और गोविंद से संपर्क किया। दोनों ने खाते से पैसे निकलवाने में मदद का भरोसा दिया।

गैंगरेप करने के बाद दी धमकी

8 फरवरी की शाम आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गए। वहां ई-मित्र की दुकान होने का बहाना बनाकर उसे चाय पिलाई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और होश आने पर बाजार में छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी।

दोबारा फिर दुष्कर्म का किया प्रयास

अगले दिन आरोपियों ने महिला को जबरन बयाना लाकर एक चेकनुमा कागज पर हस्ताक्षर करवाए और मीराना तिराहा स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकलवा लिए। बाद में दोबारा होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन परिचित के देख लेने पर फरार हो गए।

गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया

फिर महिला ने 19 फरवरी को पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज कर मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version