Tuesday, March 17
Spread the love

कर्नाटक सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने का प्लान बना रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि कम उम्र के यूज़र्स में स्मार्टफोन की लत, ऑनलाइन सेफ्टी रिस्क और ज़्यादा स्क्रीन देखने की चिंता बढ़ रही है.

VIJAY SHARMA/KARNATAKA NEWS/SOCIAL MEDIA/DAILY INDIATIMES

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगा. सीएम सिद्धारमैया ने सालाना राज्य बजट पेश करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बैन का मकसद बच्चों पर बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर को रोकना है.इस कदम से कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है. जिसने बच्चों के बीच सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने के मामले में सबसे पक्की घोषणा की है.

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम; CM ने सोशल मीडिया पर बैन का किया एलान

सीएम सिद्धारमैया ने राज्य में 16 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की बात कही है। राज्य में जब यह नियम लागू होगा, तब कर्नाटक बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।सिद्धारमैया ने कहा, ‘बच्चों पर बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर को रोकने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया जाएगा।

कर्नाटक में AI-बेस्ट लर्निंग सिस्टम

सीएम सिद्धारमैया ने स्टूडेंट्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड लर्निंग सिस्टम का प्रस्ताव रखा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार क्लास 8 से 12 तक के स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) धारवाड़ के साथ मिलकर बनाया गया एक पर्सनलाइज्ड डिजिटल ट्यूटरिंग सिस्टम शुरू करेगी।

इस प्रोग्राम से लगभग 1.22 मिलियन स्टूडेंट्स को फायदा होने की उम्मीद है और इसे 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से लागू किया जाएगा।बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को IITs की तरह डेवलपमेंट के लिए 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिसमें से इस साल 100 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया है।सिद्धारमैया ने बताया कि राज्य ने डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 2,000 टीचिंग स्टाफ की भर्ती को मंजूरी दे दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version