Sunday, May 24
Spread the love

VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

Rajasthan Congress Protest Updates: जयपुर में नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक और धक्का-मुक्की हुई।

जयपुर: जयपुर की सड़कों पर आज सियासत का ऐसा उग्र रूप देखने को मिला जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने सीधे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प, धक्का-मुक्की और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर पानी की तेज बौछारें (वाटर कैनन) छोड़नी पड़ीं।

कंधे पर डोटासरा, बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरू हुआ यह पैदल मार्च जैसे ही शहीद स्मारक होते हुए बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़ा, पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। लेकिन आक्रोशित कांग्रेसी पीछे हटने को तैयार नहीं थे

प्रदर्शन के दौरान गजब का नजारा तब दिखा जब जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को अपने कंधों पर उठा लिया, जहां से वे लगातार नारेबाजी करते रहे।

कांग्रेस विधायक मनीष यादव जोश में आकर पुलिस के लगाए गए ऊंचे बैरिकेड्स पर चढ़ गए और आगे कूदने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश 

धर्मेंद्र प्रधान नीट चोर है, इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे?’

पुलिस की वाटर कैनन के सामने भीगते हुए गोविंद सिंह डोटासरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा हमला बोला।

22 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद, भंग हो NTA

डोटासरा ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले तीन साल से लगातार नीट का पेपर लीक हो रहा है। देश का एग्जाम सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।डोटासरा ने कहा कि परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर अब देश के युवाओं का भरोसा खत्म हो चुका है, इसे तुरंत भंग किया जाए।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। 22 लाख मासूम बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। भले ही सरकार ने अब सीबीआई को जांच दे दी हो, लेकिन कांग्रेस मांग करती है कि यह पूरी जांच कोर्ट की सीधी निगरानी में होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version