Sunday, April 5
Spread the love

VIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY JAIPUR TIMES NEWS NETWORK

जयपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का ई-उद्घाटन किया. प्री-चेक-इन क्षेत्र में मात्र 10 रुपये से शुरू होने वाले रिफ्रेशमेंट की गई शुरुआत की गई है.

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को जयपुर अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया है. इस अवसर मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी नवीन भगत, इंटेलिजेंस ब्यूरो सैरेम सरत कुमार, सीआईएसएफ उप कमांडेंट देवराज, मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) अनिमेष भट्ट मौजूद रहे. टर्मिनल 2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र में स्थित यह कैफे, यात्रियों को कम लागत वाले रिफ्रेशमेंट के विकल्प में मात्र 10 रुपये से शुरू नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराएगा. यह पहल सरकार के हवाई सफर को किफायती बनाने के लिए के उद्देश्य के अनुरूप है.

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा- ‘उड़ान यात्री कैफे’ हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की हमारी सोच को दिखाता है. किफायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों जैसी जरूरी खाद्यपेय वस्तुएं उपलब्ध कराकर यह पहल यात्रियों की बुनियादी जरूरत को पूरा करती है. हमें भरोसा है कि उड़ान यात्री कैफे हर यात्री को सुविधा और किफायत देगा.

जयपुर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पहल यात्रियों के लिए हवाईअ ड्डा सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. उड़ान यात्री कैफे के शुरुआत के साथ, यात्री अब उन कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्रेशमेंट का आनंद ले सकते हैं जो उड़ान को और अधिक समावेशी बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप हैं. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक के मामले में राजस्थान का सबसे बिजी एयरपोर्ट होने का गौरव रखता है, जिसने FY2024-25 में 6 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर को मैनेज किया और हर दिन लगभग 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट को संभाला. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 776 एकड़ में विस्तार है.

डिजिटल-फर्स्ट’ अप्रोच के साथ, यह एयरपोर्ट हर पैसेंजर को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के जरिए शानदार अनुभव देता है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कॉन्‌फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जीरो वेस्ट टू लैंडफिल का अवॉर्ड मिला है. एयरपोर्ट को मई 2025 में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा ACI लेवल 3 मान्यता भी मिली है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version