Thursday, February 19
Spread the love

AMISHA SHARMA JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

विद्याधर नगर वॉर्ड 16 के अध्यक्ष बने अजय यादवजयपुर। विद्याधर नगर के वॉर्ड नंबर 16 में संगठन ने एक बार फिर अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताया है। अजय यादव को वॉर्ड 16 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद उन्होंने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल और विद्याधर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।अजय यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी देकर क्षेत्र की सेवा का अवसर दिया है। वे संगठन की रीति-नीति पर चलते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा वॉर्ड में संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।गौरतलब है कि इससे पहले वे मंडल आईटी संयोजक, वॉर्ड अध्यक्ष और वॉर्ड कार्यालय प्रभारी सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version