Thursday, February 19
Spread the love

अंक हमारे जीवन में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं, 2026 आशाओं से भरा हुआ साल है, सभी के लिए उन्नतिशील रहेगा, जाने 1 से 9 अंकों की खाशियत.EDITOR VISHNU AGARWAL को दिए गए एक खास इंटरव्यू में प्रसिद्ध Numerologist RAJNI CHHABRA ने कहा कि साल 2026 सभी के लिए उन्नतिशील रहेगा.. RAJNI CHHABRA ने कहा कि अंक ज्योतिष की जीवन में खास भूमिका होती है और number हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, 1 से 9 Numbers तक के अंक ज्योतिषीय दृष्टिकोण से हमारे जीवन में सुख दुख के कारण बनते हैं..RAJNI CHHABRA ने सभी 9 अंक की खाशियत बताते हुए कहा कि रिश्ते हो या career या फिर कोई भी Problems नंबर बहुत महत्पूर्ण होते है..#rajnichhabra#numbrology #dailyindiatimes #vishnuagrawal #numbrologist

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Video-4-3.mp4

सर यह 2026 है ना यह आशाओं से परिपूर्ण है और बहुत लोगों को बहुत पॉजिटिव रिजल्ट्स देने वाला है। जो पिछला साल था 2025, मैं आपको रीज़न बता देती हूं कि वह क्यों इतना बुरा गया सबके साथ। उस ग्रह का उस सन का अगर आप टोटल लेंगे 2025, तो टोटल आता है नौ। और नौ नंबर है मंगल का और मंगल है वो सबके लिए सुखद नहीं रहता। आप भी जानते हैं। तो उसमें उग्रता भी रहती है, बीमारियां भी रहती हैं, अग्रेशंस रहते हैं, मुकदमेबाजी रहती है और मानसिक स्तर पर ज्यादा शांति नहीं रहती। हालांकि लोगों का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता है ऐसेमें पर ओवरऑल जो है वह पॉजिटिविटी सब किसी के लिए नहीं लेके आता। जिनके लिए अच्छा रहता है एग्जांपल के लिए आठ नंबर और नौ नंबर के लिए तीन नंबर के लिए जिनके लिए अच्छा था बहुत अच्छा था और कुछ अंकों के लिए न्यूट्रल था पर कुछ के लिए बहुत बुरा था। परंतु 2026 में ऐसी स्थिति हरगिज़ नहीं रहेगी। क्योंकि आप देखिए कि इसके जो कॉम्पोनेंट अंक है जिनके जोड़ से ये बना है उसमें दो बार तो दो आया है। दो नंबर है चंद्रमा का और चंद्रमा आपको पता है कितनी शांति फैलाता है और कितना सबको सुकून देता है। है ना? और उसके साथ ही जो तीसरा अंकइसमें आया मतलब दो बार तो दो अंक आ गया। उसके बाद आया छह का अंक और छह का अंक है वीनस का शुक्र ग्रह का। तो वीनस क्या है? समृद्धि लाता है। प्रसिद्धि लाता है। है ना? शोहरत लाता है और प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ाता है और इन सब का टोटल है एक। अब एक अंक है सूर्य का और सूर्य तो सबको ही देता है समान भाव से। तो इस साल हम ऐसा सोच भी नहीं सकते कि हमारे साथ कुछ बुरा होने वाला है। हां, अहम पर काबू रखने की जरूरत पड़ेगी कुछ अंक के लोगों को। पर जो ओवरऑल यह अंक है, यह सबको कुछ ना कुछ देगा। ऐसा मेरा मानना है।

https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Video-6-2.mp4
https://dailyjaipurtimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Video-7-1.mp4
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version