Mehandipur Balaji Secrets: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जो हर व्यक्ति को हैरान कर सकती है. कहते हैं कि मंदिर में जाने से पहले नॉनवेज और शराब का त्याग पड़ता है. आइए, जानते हैं मेहंदीपुर बाला जी मंदिर से जड़े कुछ ऐसे रहस्य, जो वैज्ञानिकों को भी सोचने पर विवश कर देचे हैं.
VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

Mehandipur Balaji: राजस्थान के दौसा जिले की पहाड़ियों के बीच स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि रहस्य और आश्चर्य का एक ऐसा संगम है जो विज्ञान और तर्क को भी सोचने पर मजबूर कर देता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान हनुमान के बाल स्वरूप को समर्पित है. यह मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं और अलौकिक अनुभवों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि इस मंदिर में आने से पहले और वहां रहने के दौरान नॉनवेज और लहसुन-प्याज का त्याग कर दिया जाता है. इस नियम का पालन ना करने वालों को बालाजी के दर्शन का कोई लाभ प्राप्त नहीं होता. इस मंदिर से जुड़े कई नियम ऐसे हैं, जो किसी को भी सोचने पर विवश कर देते हैं. आइए जानते हैं मेहंदीपुर बाला जी मंदिर से जुड़े कुछ खास नियम और सावधानियां.
त्रिमूर्ति का दिव्य शासन
मेहंदीपुर बालाजी में सिर्फ एक मूर्ति की पूजा नहीं होती, बल्कि यहां तीन देव मिलकर व्यवस्था संभालते हैं. मान्यता है कि ये तीनों मिलकर नकारात्मक ऊर्जाओं का अंत करते हैं. बालाजी महाराज इस मंदिर के मुख्य आराध्य देव हैं. जबकि, इनके अलावा यहां प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की पूजा-अर्चना भी होती है. प्रेतराज सरकार को बुरी आत्माओं का दंडाधिकारी माना गया है.जबकि, भैरव बाबा को सुरक्षा और अनुशासन के देवता माना गया है.
मूर्ति से क्यों बह रही है जल की धारा
मंदिर की सबसे आश्चर्यजनक बात बालाजी की विग्रह (मूर्ति) है. मूर्ति के सीने के बाईं ओर एक सूक्ष्म छिद्र है, जहां से निरंतर पानी की एक पतली धारा प्रवाहित होती रहती है. आधुनिक तकनीक भी आज तक यह पता नहीं लगा पाई है कि इस जल का स्रोत क्या है. इस पवित्र जल को इकट्ठा कर भक्तों को चरणामृत के रूप में वितरित किया जाता है.
यहां आकर अजीबोगरीब हरकत करते हैं श्रद्धालु
यहां आने वाले कई श्रद्धालु अजीबोगरीब व्यवहार करते देखे जा सकते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में पेशी कहा जाता है. मान्यता है कि जिन व्यक्तियों पर नकारात्मक शक्तियों या तंत्र-बाधा का प्रभाव होता है, वे यहां आकर चिल्लाने या सिर घुमाने लगते हैंय. भक्तों का मानना है कि प्रेतराज सरकार की अदालत में उन बुरी शक्तियों को दंड दिया जाता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को शांति और मुक्ति मिलती है.
भक्तों को करना पड़ता है कड़े नियम का पालन
मंदिर की सीमा छोड़ते समय भक्तों को हिदायत दी जाती है कि वे किसी भी हाल में पीछे मुड़कर न देखें. मान्यता है कि पीछे देखने से नकारात्मक ऊर्जाएं व्यक्ति का पीछा कर सकती हैं. यहां से दरखास्त या अर्जी का कोई भी भाग (प्रसाद) घर ले जाना वर्जित है. यहां तक कि आप कोई सुगंधित वस्तु या खाने की सामग्री भी साथ नहीं ले जा सकते. जो यहां आया है, वह यहीं छोड़कर जाना पड़ता है. इसके अलावा बाबाली के दर्शन से पहले प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का त्याग अनिवार्य है.
अर्जी और दरखास्त की अनोखी विधि
यहां मनोकामना मांगने का तरीका भी अलग है. संकट मुक्ति के लिए लड्डू, उड़द और चावल के साथ अर्जी लगाई जाती है. श्रद्धालु इन सामग्रियों को अपने सिर के ऊपर से पीछे की ओर उछालते हैं. नियम यह है कि सामग्री फेंकने के बाद उसे पलट कर नहीं देखना चाहिए, इसे संकट को पीछे छोड़ने का प्रतीक माना जाता है.