Tuesday, May 19
Spread the love

VIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

पहलेराहुल गांधी बोले, ‘बड़ा आर्थिक तूफ़ान आने वाला हैराहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, अब एक बड़ा आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. उन्होंने जो ढांचा अदानी और अंबानी के पक्ष में बनाया है, वह टिक नहीं पाएगा. दुःख की बात यह है कि इसका असर आम जनता पर पड़ेगा.”

उन्होंने कहा, “इसका असर अदानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे. यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा.”

राहुल गांधी ने कहा, “कोई ठोस क़दम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे ख़ुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं.”

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, एक साल तक सोना न ख़रीदने और विदेश यात्राओं को सीमित करने की अपील की थी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version