Putin visit India: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को लेकर कहा कि मैं व्लादिमीर पुतिन को बीते 25 सालों से जानता हूं। भारत-रूस की दोस्ती इस बात की मिशाल है कि एक दूरदर्शी नेता रिश्तों को कैसे बदल सकता है। पीएम मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत और भरोसेमंद बनाया है।
VISHNU AGARWAL EDITOR/DAILY INDIATIMES/DAILY JAIPUR TIMES

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एकबार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। भारत-रूस के साथ रिश्ते लगातार मजबूत कर रहा है। भारत-रूस की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छूएंगे। उन्होंने यूक्रेन जंग को लेकर भी पुतिन के सामने भारत का पक्ष रखा है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। भारत–रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में ये संबंध और नई ऊंचाइयों को छूएंगे। पीएम मोदी ने यूक्रेन जंग को लेकर कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। भारत शांति की कोशिशों के साथ खड़ा है। हम सबको शांति का रास्ते पर चलना है। हमारा अपना पक्ष है। भारत न्यूट्रल नहीं रह सकता।
गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया।
गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की। इसके बाद फिर पुतिन ने रूसी डेलिगेशन से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।बता दें, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे, जहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की।

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति, PM मोदी ने दोस्त पुतिन का ऐसे किया स्वागतVladimir Putin arrives in Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पहला भारत दौरा है। उनका आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था।

यूक्रेन युद्ध के बाद पहला भारत दौरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पहुंचकर अपने दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह राष्ट्रपति पुतिन का पहला भारत दौरा है। उनका आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था। यानी करीब चार साल बाद पुतिन ने फिर भारतीय धरती पर कदम रखेा है।
कई अहम समझौते होने की संभावना
इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है। इनमें S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बची हुई यूनिट्स की डिलीवरी और भुगतान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।
रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे
राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि इस साल भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। साल 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राष्ट्रपति पुतिन ने इस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी थी।दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे क्षेत्रों में गहरा सहयोग रहा है। मौजूदा वैश्विक हालात में यह मुलाकात दोनों देशों के लिए अपने पारंपरिक मित्रता के संदेश को और मजबूत करने का मौका देगी।

