Friday, May 1
Spread the love

RITU SHARMA/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES/AI NEWS

Elon Musk On AI Future: मस्क ने एआई को लेकर चेतावनी दी कि एडवांस्ड AI सिस्टम बहुत तेजी से बेहतर हो रहे हैं और अगर उन्हें सावधानी से ना संभाला गया तो वे एक गंभीर खतरा बन सकते हैं। उनका कहना है कि यह हम सभी को मार सकता है और साथ ही यह भी समझाया कि कैसे पावरफुल AI एक दिन इंसान के कंट्रोल से बाहर जा सकता है।

AI Future: Elon Musk ने एआई के भविष्य को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो लोगों के लिए चौंकाने वाला है। मस्क नेकैलिफोर्निया की अदालत में AI के भविष्य को लेकर गंभीर चेतावनियां दी है। उनका कहना है कि AI या तो इंसानियत का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है या फिर उसके लिए सबसे बड़ा खतरा भी हो सकता है। OpenAI के साथ चल रहे कानूनी लड़ाई के दौरान गवाही देते हुए टेस्ला और SpaceX के मालिक एलन मस्क ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और दुनिया को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह हमें किस दिशा में ले जा रही है। आधुनिक AI सिस्टम के बारे में बात करते हुए मस्क ने अदालत से कहा कि यह हम सभी की जान ले सकता है। इतना ही नहीं, मस्क ने आगे ये भी कहा कि इंसानियत को ‘टर्मिनेटर’ फिल्म जैसे किसी बुरे भविष्य से बचना चाहिए और इसके बजाय ‘स्टार ट्रेक’ से प्रेरित होकर अच्छी उम्मीदों से भरे भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

हमें नहीं चाहिए टर्मिनेटर जैसे नतीजे- मस्क

मस्क का कहना है कि हम टर्मिनेटर (साइंस-फिक्शन फिल्म) जैसा नतीजा नहीं चाहते। हम जीन रॉडेनबेरी जैसा नतीजा चाहते हैं, जैसा कि स्टार ट्रेक (पॉपुलर साइंस-फिक्शन सीरीज) में होता है। जेम्स कैमरन की फिल्म टर्मिनेटर जैसा बिल्कुल नहीं। बता दें कि मस्क ने ये बातें हाई-स्टेक्स मुकदमे के दौरान कहीं हैं।

मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच चल रहा विवाद

दरअसल, मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। मस्क का दावा है कि OpenAI अपने मूल नॉन-प्रॉफिट मिशन से भटक गई है, जिसका मकसद इंसानियत की भलाई के लिए AI बनाना था और इसके बजाय वह कमर्शियल सफलता की ओर मुड़ गई है। OpenAI ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

जोखिम को किया जा रहा नजरअंदाज

अपनी गवाही के दौरान एलन मस्क ने कहा कि AI को लेकर उनके डर नए नहीं हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि ये डर 2015 की गर्मियों में Google के को-फाउंडर लैरी पेज के साथ हुई एक बातचीत से जुड़े हैं। मस्क के अनुसार, पेज का मानना ​​था कि AI एक तरह का आदर्श समाज बनाएगा। मस्क ने कहा कि इस जवाब ने उन्हें चिंतित कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे जुड़े जोखिमों को नजरअंदाज किया जा रहा है।मस्क की गवाही में कानूनी दलीलों के साथ-साथ भविष्य को लेकर उनकी बड़ी सोच की झलक भी दिख रही थी। मस्क ने Neuralink के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इसका एक मकसद AI की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर इंसान सीधे तौर पर बुद्धिमान मशीनों से जुड़ पाएं, तो इससे लोगों और AI के बीच एक बेहतर संतुलन बन सकता है।

ऐसे मिलेगा इंसान को फायदा

मस्क ने कहा कि अगर AI और इंसान के बीच तालमेल बिठा पाएंगे, तो ऐसा AI बना सकते हैं जो पूरी इंसानियत के लिए फायदेमंद हो। मस्क की इन बातों को देखकर साफ लग रहा है कि एआई के भविष्य को लेकर काफी सावधान होने की जरूरत है ताकि एआई इंसानों के लिए खतरा नहीं बल्कि बरदान बन सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version